Showing posts with label UPSC MOTIVATION PART 2. Show all posts
Showing posts with label UPSC MOTIVATION PART 2. Show all posts

Friday, May 12, 2023

UPSC MOTIVATION PART 2


UPSC MOTIVATION PART 2

UPSC MOTIVATION

 

जब कश्तियाँ जिद पर होती हैं,
तो तूफान भी हार जाया करते हैं।

उठो, जागो, बढ़ चलो और तब तक मत रुको,
जब तक आपको लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।

तूफानों से आँख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो।
 मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो।।

इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

मेहनत इतनी खामोशी से करो कि
आपकी सफलता शोर मचा दे।

आप तब तक नहीं हार सकते हैं,
जब तक कि आप कोशिश करना नहीं छोड़ देते।

किसी भी हाल में खुद को बिखरने मत देना,
 क्योंकि लोग गिरे हुए मकान की ईंटें तक ले जाते हैं।

हमेशा याद रखना कि बेहतरीन दिन
प्राप्त करने के लिए बुरे दिनों से लड़ना ही पड़ता है।

भाग्य को और सपनों को दोष क्यों देते हो!
जब सपने हमारे हैं, तो कोशिश भी हमें ही करनी होगी।

लोग पीठ पीछे बड़बड़ा रहे हैं।
लगता है, हम सही रास्ते जा रहे हैं।।

कुछ बनना ही है तो समंदर बनो,
लोगों के पसीने छूटने चाहिए तुम्हारी औकात नापते-नापते।

जिन्होंने आपका संघर्ष देखा है,
वही आपकी सफलता की कीमत जानते हैं,
वरना औरों के लिए तो आपकी किस्मत अच्छी है।

प्यास कहती है चलो रेत निचोड़ी जाए,
अपने हिस्से में समंदर नहीं आने वाला।

जब थक जाओ तो थोड़ा आराम कर लो,
पर हार मत मानो।

मिजाज़ में थोड़ी सख्ती होना भी जरूरी है
क्योंकि खारा न होता, तो लोग समंदर पी जाते।

रुकावटें जिंदा इंसान के सामने ही आती हैं,
मुर्दों के लिए तो सब रास्ता छोड़ देते हैं।

समय आपकी सबसे कीमती संपत्ति है,
आप जिसे भी दे रहे हैं, बड़ा सोच-समझ कर दीजिए।

मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में,तू जरा हिम्मत तो कर।
ख्वाब बदलेंगे हकीकत में तू ज़रा कोशिश तो कर।।

समझदार इंसान ईंट का जवाब पत्थर से नहीं देते,
बल्कि वे फेंकी हुई ईंट से आशियां बना लेते हैं।

किस्मत जैसी कोई चीज नहीं होती, उसे हम बनाते हैं
अपनी मेहनत से, अपनी लगन से और अपने जुनून से।

नकारात्मक लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए
क्योंकि वे आपके समाधान को भी समस्या से ढक देंगे।

हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रखो,
हार जाओ भले जिंदगी में सब कुछ,
मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रखो।।

कोहरे से एक बड़ी अच्छी बात सीखने को मिलती है,
जब जीवन में कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा हो,
तो बहुत दूर तक देखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए,
बल्कि एक-एक कदम चलते जाना चाहिए,
रास्ता खुद-ब-खुद खुलता चला जाएगा।


यदि आप अपना लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं
तो अपना इरादा नहीं, बल्कि अपना तरीका बदलिए।

खुद को इतना मजबूत बनाओ कि कोई चाह कर भी
आपको आपके लक्ष्य से दूर न कर सके।


अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहो क्योंकि
आप जितना सोचते हो, वो उससे कहीं ज्यादा नजदीक है।

आप वो हर कार्य सफलतापूर्वक कर सकते हैं,
जो भी आप सोचते हैं, बस खुद पर भरोसा रखिए।

अश्रुपूर्ण संघर्ष से प्राप्त हुई मुस्कान से
अधिक सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता है।

अगर आप अपनी कीमत जानते हैं
तो आपको कभी कोई बेकार महसूस नहीं करा सकता है।

यही जज्बा रहा तो मुश्किलों का हल भी निकलेगा।
ज़मीं बंजर हुई तो क्या, वहीं से जल भी निकलेगा।
ना हो मायूस, ना घबरा, अंधेरों से मेरे साथी।
 इन्हीं रातों के दामन से सुनहरा कल भी निकलेगा।।

दुनिया की कोई भी परेशानी
आपके साहस से बड़ी नहीं होती है।



क्रोध के समय थोड़ा रुक जाएँ और
गलती के समय थोड़ा झुक जाएँ,
तो दुनिया की हर एक समस्या हल हो सकती है।


यदि कभी किसी काम को करने में डर लगे,
तो समझ लेना कि आपका काम बहादुरी से भरा हुआ है।

लाखों ठोकरों के बाद भी संभलता रहूँगा,
मैं फिर से उठूँगा और चलता रहूँगा।

दुनिया के सबसे ज्यादा सपने इस बात ने तोड़े हैं
 कि "लोग क्या कहेंगे!"

सपनों को पूरा करने के लिए समझदार नहीं,
बल्कि पागल बनना पड़ता है।

यूँ बैठकर जमीन पर क्यों आसमान देखता है, अरे,
पंखों को खोल, ज़माना उड़ान देखता है।

कभी निराश मत होना क्योंकि
कमज़ोर आपका वक्त है, आप नहीं।

जो व्यक्ति अपनी गलतियों के लिए खुद से लड़ता है,
उसे कभी कोई नहीं हरा सकता।

संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है,
चाहे व्यक्ति कितना भी कमज़ोर क्यों ना हो!

 

 

 

 यूँ तो Motivation उद्धरणों का कोई अंत नहीं है, लेकिन यहाँ हमने कुछ ऐसे motivation उद्धरणों का उल्लेख किया है, जो आपको आत्मविश्वास से परिपूर्ण रखने में और आपको अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़निश्चयी बनाए रखने में आपकी सहायता करेंगे। इसके अलावा, इनमें से कुछ उद्धरणों का उपयोग आप निबंध व एथिक्स के प्रश्न पत्र को हल करने के दौरान भी कर सकते हैं।

if ऊपर बताये गए तथ्यों में यदि आपको कोई संदेह है या कोई बात समझ में नही आयी तो कृपया कमेंट में अवश्य पूछे और  बताये की यह पोस्ट आपको कैसी लगी ताकि हम इस ज्ञान को  आप के लिए और बेहतर बना सके।।Note: - if पोस्ट कैसी लगी आप सबको प्लीज कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे द्वारा लिखे गए  आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नजर आती है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम उसमें सुधार करके अपडेट कर देंगे | अगर आपको हमारे POST पसंद आए तो इसे instagram, twitter, facebook, whatsApp और अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें !     



READ ALSO MORE : 

                UPSC MOTIVATION PART 1

      

UPSC MOTIVATION PART 5

UPSC MOTIVATION LINE   Everything we could ever hope for can materialize, assuming we dare to seek after them." — Walt Disney     "...